फोटो 11सिहमा में जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर में हवन यज्ञ करते श्रद्धालु।संवाद
सिहमा। सिहमा में जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर में संकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में हवन यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर में मत्था टेककर परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर रणबीर यादव भगत, सरपंच सुमन देवी, प्रमोद यादव, राम किशन, बिरेंद्र, चंदगीराम, राजेंद्र, जसवंत, गजराज, राज सिंह, नवीन, विक्रम आदि थे। संवाद