कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच कट के लिए धरना 298वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर रहे डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण बुजुर्ग किसान बीमार हो रहे हैं, लेकिन कट को लेकर उनका हौसला बढ़ रहा है। किसानों को धरने पर बैठे 10 महीने होने जा रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से कट के लिए अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं किया गया है। जब तक केंद्र सरकार कट का काम शुरू नहीं करती है, धरना जारी रहेगा। इस मौके पर चेयरमैन सतपाल, नरेंद्र शास्त्री, जिला पार्षद लीलाराम, डॉ. लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, मास्टर विजय सिंह, डॉ. राम भक्त स्वामी, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पंडित संजय कुमार, अशोक चौहान, रामभज, सज्जन सिंह आदि मौजूद रहे।