फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आश्वासन के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाले कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर बुधवार सुबह नगर परिषद कार्यालय में अपने टैंपो खड़े कर हड़ताल शुरू कर दी। वहीं, कंपनी के ठेकेदार कर्मबीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन का चैक तैयार कर वीरवार को भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद की ओर से शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य अस्थायी रूप से एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना था कि जनवरी की 14 तारीख बीत जाने के बावजूद उन्हें अभी तक वेतन नहीं दिया गया है।
समय पर वेतन न मिलने के कारण उनके सामने परिवार के पालन-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। कर्मचारियों ने मांग की कि भविष्य में समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन जल्द मिलने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी और पुनः डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें