फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

Tue, 02 Jan 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। विभिन्न मांगाें को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार 5वें दिन भी जारी। मंगलवार को नगर परिषद डीएमसी वैशाली सिंह ने कर्मचारियों के साथ वार्ता की। इसमें डीएमसी ने कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके चलते कर्मचारियों ने काम छोड़ हड़ताल समाप्त कार्य पर लौट गए।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान सुरेश जैदिया ने बताया कि कर्मचारी 2017 के बकाया एरियर सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उक्त मांगों को लेकर वे कई बार नगर परिषद अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अधिकारी उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में नगर परिषद प्रशासन के प्रति भारी रोष बना हुआ है। इसके चलते उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को डीएमसी वैशाली सिंह के साथ कर्मचारियों के 2017 के बकाया एरियर सहित अन्य मांगों को लेकर वार्ता हुई। जिसमें नगर परिषद प्रशासन द्वारा आगामी 10 दिनों में बकाया एरियर देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया, महावीर प्रसाद, सुनील बोयत, महेंद्र बोयत, राहुल सारवाण, भीम सिंह, देवानंद, अमित, निरंजन लाल, विक्रम, मनोज, राजेश, संतलाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें