फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने सुनीं 43 नागरिकों की समस्याएं

Tue, 02 Jan 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ। डीसी मोनिका गुप्ता ने महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में लगे कैंप कार्यालय में 43 लोगों की समस्याएं सुनी। इनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष को अधिकारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। शिकायतों के बारे में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से जानकारी लेते रहे ताकि अविलंब समस्या का समाधान किया जा सके। इस मौके पर जमीनी विवाद, रास्तों, नालियों, बीपीएल राशन कार्डों, बिजली, कब्जे संबंधित, फेमिली आईडी व पेंशन बनवाने संबंधित समस्याएं सुनी। इन सभी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम हर्षित कुमार, बीडीपीओ अनिल कुमार, एसईपीओ कृष्णपाल, एसईपीओ प्रवीन कुमार, कल्याण विभाग से एआरओ धर्मेंद्र ,जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप कुमार, अल्प बचत विभाग से विजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से बिरमा देवी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें