फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: काले झंडे व झाड़ू लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Jul 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर में झाड़ू व काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारी नगर परिषद में एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक तक गए।
विज्ञापन

महावीर चौक पहुंच कर उन्होंने सफाई कर्मचारियों पर निगरानी करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव द्वारा जारी पत्र की प्रतियों को जलाया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए वापस नगर परिषद पहुंचे, जहां उन्होंने काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद डीएमसी महावीर प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने आए कर्मचारियों से डीएमसी ने कहा कि वे उनकी स्थानीय मांगों को लेकर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन करेंगे।
कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा वर्ष 2023 में जारी किए गए नो पे नो वर्क के पत्र व 31 मई 2024 को सफाई मित्र इन स्वच्छत्तम पोर्टल के जारी किए गए पत्र को वापस ले, 311 एप को बंद करने तथा गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं को बहाल करने सहित अन्य मांगों पर तुरंत प्रभाव से कार्य करें। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेता महेंद्र सिंह व महावीर वाल्मीकि ने बताया कि 27 जुलाई 2023 को नो वर्क नो पे का पत्र जारी किया गया था, जो कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया सफाई कर्मचारी विरोधी व दलित विरोधी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा मांग करता है कि तुरंत प्रभाव से 26 सफाई कर्मचारी नेताओं को बहाल किया जाए व 3480 सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किया जाए। हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों का वेतन दो तथा चार्ज शीट, झूठ मुद्दे और उत्पीड़न की कार्रवाई को वापस लिया जाए। इस मौके पर राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया, सर्वकर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, इकाई प्रधान सुरेश, जिला प्रधान राहुल सारवान, महासचिव महावीर प्रसाद, जसवंत व अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें