फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 May 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 05नगर परिषद कार्यालय में लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
नारनौल। शहर में नगर पालिका संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को झाड़ू और काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। डीएमसी व ईओ को ज्ञापन दिया। इससे पहले कर्मचारियों ने बैठक की।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र सिंह, जिला प्रधान राहुल, इकाई सचिव महावीर प्रसाद और महेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार से वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बात हुई थी। दौरान सहमति भी बन गई थी, लेकिन अब तक इसको लेकर सरकार की तरफ से पत्र जारी नहीं किया गया है। इसको लेकर यूनियन ने आंदोलन करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि 20 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।
13 व 14 को शहर में झाडू प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 16 मई को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे। अगर फिर भी मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रताप दरोगा, गिरवर दरोगा, रमेश कुमार, रोशन, भीम, निरंजन, कमल आशु, रजनीश, राजेश, श्याम सुंदर, दोलतराम, महेश कुमार, मनोज देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें