फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 200 सफाई कर्मचारियों ने काम किया बंद, 80 टन कचरा सड़कों पर जमा

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21नई मंडी में सड़क किनारे लगा कूडे़ का ढेर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सफाई और अग्निशमन कर्मचारी मंगलवार को छठे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों के काम बंद रखने से शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। पिछले दो दिनों में करीब 80 टन कूड़े का उठान नहीं हो सका है। कर्मचारियों ने अब हड़ताल को बढ़ाकर 15 अगस्त तक करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के करीब 200 कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार पर हैं। इससे शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नारनौल यूनिट के प्रधान भूपेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य कमेटी ने हड़ताल चार दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की 25 में से 17 मांगों पर सहमति जताई थी। इन मांगों को लागू करने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से मांगें पूरी नहीं किए जाने के कारण प्रदेशभर में हड़ताल की जा रही है। उन्होंने सरकार से जल्द बातचीत कर मांगों को लागू करने की मांग की।
इस दौरान जिला प्रधान राहुल सारवान, कोषाध्यक्ष मनोज बोयत, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, महेंद्र बोयत, रमेश कुमार, राजेश, मनोज देवी और पूनम सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें