फोटो संख्या:74- गांव झूक में ग्रामीणों को संबोधित करते समाजसेवी बलवान फौजी--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर संघर्ष कमेटी ने वीरवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर आंदोलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
संघर्ष कमेटी ने वीरवार को गांव बोहरा की ढाणी, निंबहेड़ा, बलाना, ऊंची भांडोर, जासावास, चामधेड़ा, मुडायन, सिगड़ी व झूक गांव का दौरा कर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया गया। समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि नारनौल को अलग जिला बनाकर महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र की जनता लंबे समय से संघर्ष कर रहीं हैं। लेकिन किसी भी सरकार ने महेंद्रगढ़ के लोगों की मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सभी पार्टियों के नेताओं ने जिला मुख्यालय के नाम पर चुनाव में वोट हासिल किए है तथा चुनावों के बाद अपना वादा भूल जाते हैं।
बलवान फौजी ने बताया कि जिला मुख्यालय की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को अवगत करा जा चुका हैं। 17 जुलाई से प्रत्येक गांव में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया जा रहा हैं। लघु सचिवालय में 10 से 15 अगस्त तक जिला मुख्यालय को लेकर धरना देंगे। इस अवसर पर डॉ. धर्मवीर पायगा, सूबेदार अभय सिंह, जोगेंद्र मास्टर, दीपक फौजी, राहुल यादव, संदीप शास्त्री, संदीप, राजकुमार, कर्मवीर, सुंदर बोहरा, आयुष राव सहित टीम के अनेक सदस्य मौजूद रहे।