फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 12 से

Fri, 09 Aug 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चार चरणों के दाखिला प्रक्रिया समाप्त के बाद भी जिले की आईटीआई में आधी से अधिक सीट रिक्त हैं। जिले की 11 संस्थानों में कुल 3416 सीट पर 1512 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि 1904 सीट अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सात औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 1848 सीट पर 734 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि 1114 सीट रिक्त हैं। जिले की सात आईटीआई में 55 प्रतिशत ही सीट भरी हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से चार मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। जिले में 1512 विद्यार्थियों का दाखिला पूरा हो चुका है और 1848 सीट बची हुई हैं।
महेंद्रगढ़, सतनाली, सेहलंग, मालड़ा बास, भोजावास, डेरोली अहीर आईटीआई में करीब 1848 सीट पर 734 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। वहीं 1114 सीट अभी भी रिक्त बची हुई हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से रिक्त सीट को भरने के लिए ऑन द स्पॉट दाखिल लेने के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन किया गया है। जिन विद्यार्थियों ने आईटीआई में दाखिला लेना है वे आठ से 23 अगस्त तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा पहले से चौथे राउंड में जिन विद्यार्थियों का नाम नहीं आया वह भी हिस्सा ले सकते हैं। ऑन द स्पॉट दाखिला संस्थान में 12 से 23 अगस्त तक मेरिट के तहत किया जाएगा। 24 अगस्त को फीस जमा करवाने की अंतिम दिन रहेगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी विद्यार्थियों को कोई परेशानी आती है तो वह संस्थान में आकर जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जिले में संस्थान वाइज दाखिला व सीट की स्थिति
आईटीआई सीट दाखिला रिक्त
महेंद्रगढ़ 668 292 376
महिला महेंद्रगढ़ 180 68 112
मालड़ा बास 220 78 142
सेहलंग 172 46 126
सतनाली 216 110 106
भोजावास 244 97 147
सुजापुर 236 71 165
शहजापुर 148 89 59
नारनौल 872 516 356
महिला नारनौल 312 102 210
डेरोली अहीर 148 43 105
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें