फोटो संख्या:72- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत कृष्णा मार्केंट मे
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय स्थापित करवाने की मांग को लेकर बुधवार को संघर्ष कमेटी का जनसंपर्क अभियान शहर में जारी रहा। इस दौरान संघर्ष समिति ने व्यापारियों से संपर्क कर आंदोलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया। अभियान रिवासा पुल से राजकीय महिला महाविद्यालय तक चला। इसके अलावा कृष्णा मार्केट व महाराणा प्रताप चौक पर जनसभा की गई। अभियान के दौरान कृष्णा मार्केट प्रधान हवासिंह, विजय प्रधान, हनुमान, वीर सिंह ने 10 अगस्त से लघु सचिवालय में चलने वाले धरने को लेकर धरनारत लोगों के लिए दो पीने के टैंकर व दो पानी के टैंकर नहाने के लिए प्रतिदिन मार्केट की तरफ से देने की घोषणा की।
संघर्ष समिति कमेटी ने व्यापारियों को जागरूक कर 10 अगस्त से शुरू होने वाले आंदोलन में भाग लेने की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान के दौरान मंच संचालन डॉ. धर्मवीर पायगा ने किया। शहर के व्यापारियों ने टीम काे पगड़ी पहनाकर स्वागत कर आंदोलन में भाग लेने का आश्वासन दिया। समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि आंदोलन कर महेंद्रगढ़ में मुख्यालय स्थापित करने की मांग रखेंगे।
उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में 10 से 15 अगस्त तक जिला मुख्यालय को लेकर धरना देंगे। इस मौके पर समाजसेवी गोपीराम अग्रवाल, पीटीआई रामचंद्र फौजी, कैप्टन विजय प्रकाश, जिला प्रमुख सूबेदार अभय सिंह, डिंपल बेरी, जगदेव फौजी, प्रमोद फौजी, गुरदयाल शर्मा बलायचा, जोगेंद्र मास्टर झूक, दीपक फौजी सुरजनवास, राहुल यादव धोली, संदीप शास्त्री, संदीप झूक, राजकुमार, कर्मवीर मौजूद रहे।