फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिव महापुराण कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Thu, 01 Aug 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-22​शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
विज्ञापन
नारनौल। श्री शिव महापुराण कथा व ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारंभ मंदिर श्री सीताराम मोहल्ला पुरानी सराय नारनौल में हुआ। जिसमें सैंकड़ों महिलाओं द्वारा कलश यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ नैना फतेह मंदिर रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची। वहां मुख्य यजमान अशोक सिंघल द्वारा सपरिवार पूजन करवा कर कथा का शुभारंभ किया गया। जिसमें कथा वाचक वृंदावन धाम से पधारे पंडित रवि कृष्ण शास्त्री द्वारा शिव महापुराण का वर्णन किया गया। प्रथम दिन पंडित द्वारा प्रारब्ध के ऊपर मुख्य प्रवचन रहा। इस अवसर पर नगर की बहुत सी संस्थाओं व सैंकड़ों महिलाओं द्वारा कथा का रसपान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से नैना फतेह मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश चंद शर्मा, प्रदीप गोयल, हरीश गुप्ता, भुवनेश सिंघल, दिनेश सिंघल, सुनील कुमार, संजय शर्मा, नवनीत सोनी, त्रिलोकी नाथ शर्मा और कल्पतरु विजय गोस्वामी, ओम प्रकाश, वंदना सिंघल, विमलेश सिंघल, इंदु गर्ग, सुनंदा गर्ग, अंजू सर्राफ, पारुल सर्राफ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें