फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संगीता खोश्या ने पैरा नेशनल शूटिंग में जीता गोल्ड

विज्ञापन
फोटो 04 गोल्ड मैडल के साथ पैरा शूटर संगीता। स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। 6वीं पैरा नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में संगीता खोश्या ने गोल्ड मेडल जीता है। साथ ही संजय कुमार सैनी व गोकल चंद ने भी टीम इंडिया की ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

कोच सुरेश चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 5 से 10 दिसंबर तक दिल्ली की डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में पैरा राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराई गई थी। इसमें एकेडमी की संगीता ने 10 मीटर स्टैंडिंग राइफल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इससे पहले भी बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर पद पर कार्यरत संगीता 2 वर्षों में एक दर्जन के करीब पदक अपने नाम कर चुकी है। संगीता ने कभी भी दिव्यांगता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार ड्यूटी में व्यस्त होते हुए भी रात को अपने कोच के साथ शूटिंग की तैयारी करती रही हैं जिसके परिणाम स्वरूप ये पदक जीत सकी हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही एकेडमी के राइफल शूटर संजय कुमार सैनी व पिस्टल शूटर गोकल चंद ने भी इंडिया टीम की ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। अब ये फरवरी में होने वाली ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें