फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दोहे व चौपाइयों का गायन किया

Sun, 08 Dec 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन शनिवार रात हुडा सेक्टर एक में बजरंग कुमार गर्ग के निवास स्थान पर किया गया। आचार्य कपिल निर्मल द्वारा पूजा अर्चना करवा कर हनुमान चालीसा व गणेश वंदना के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की।
विज्ञापन

महावीर प्रसाद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेश सोनी, काशीराम सैनी, चंचल, राकेश गुप्ता, घनश्याम गर्ग, रामानंद शर्मा, कपिल निर्मल, प्रेमचंद गुप्ता, नवीन बंसल ने सुंदरकांड पाठ के दोहे व चौपाइयों का गायन किया। मास्टर गौतम ने भजन चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। महावीर प्रसाद अग्रवाल ने आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में, नवीन बंसल ने मौज हो गई हमारी मौज हो गई होली रोज हो गई सुनाया। मंडल के प्रमुख सदस्य राजकुमार चौधरी अधिवक्ता ने मुख्य यजमान बजरंग लाल गर्ग को बालाजी महाराज का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। राजेश सोनी द्वारा रंग बिरंगी फूलों से बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर नरेश, हिमांशु गर्ग, राजकुमार चौधरी, घनश्याम शर्मा, अशोक शर्मा, जगमोहन गर्ग, धीरज गर्ग, विशन सोनी, सुरेंद्र गर्ग, हरि ओम गर्ग, रामेश्वर शर्मा, रामकुमार सैनी, दीपक सिंगला, प्रशांत सैनी, योगेश बंसल, महेश मित्तल, बिना तमन्ना, स्वीटी, नेहा, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें