फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संडवा गांव ने ड्रीम इलेवन को 37 रन से हराया

Thu, 06 Feb 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। श्यामपुरा में शहीद अशोक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। विनोद पहलवान ने बताया कि बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संडवा और ड्रीम इलेवन कैरू के मध्य खेला गया। संद्वा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए ड्रीम इलेवन की टीम 10 ओवर में 7 विकेट पर 93 रन बना सकी। संडवा की टीम ने फाइनल मुकाबला 37 रन से जीत लिया। इस मुकाबला में गजेंद्र काे मैन ऑफ द सीरीज का खिताब देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिनेश पंच, रमेश सिंह, नरेंद्र फौजी, सागर यादव, महावीर यादव, रणवीर, पूर्व सरपंच रवि शेखावत, मदन यादव, बिट्टू फौजी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें