फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएमएफ सदस्य बने संदीप, 40 गांवों की पंचायतों ने किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा नेता संदीप मालड़ा का करीब 40 गांवों की पंचायतों ने सम्मान किया। लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में खंड महेंद्रगढ़ के सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि शामिल हुए। पंचायत प्रतिनिधियों ने नियुक्ति को पूरे हरियाणा में अपनी तरह की पहली नियुक्ति बताते हुए इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया।
विज्ञापन

पाली के सरपंच देशराज फौजी ने कहा कि संदीप मालड़ा का विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का तरीका प्रभावी है। खातीवास के सरपंच मुकेश ने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह के सहयोग से मालड़ा ने गांव के कई लिंक रास्ते पक्के करवाए हैं। इससे आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों को लाभ मिला है।
संदीप मालड़ा ने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि वे पहले से ही विकास कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। अब डीएमएफ सदस्य के रूप में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योजना के तहत होने वाले कार्यों को और गति देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और वे इसमें अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन

मालड़ा ने नियुक्ति के लिए सांसद धर्मबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायकों के साथ जिला उपायुक्त समेत कमेटी के सदस्य डीएमएफ के तहत होने वाले विकास कार्यों का निर्धारण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें