रेवाड़ी। शहर में मॉडल टाउन स्थित एक रेस्तरां परिसर में रुस्तगी सभा की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। सभा के प्रधान कुलदीप रुस्तगी की अध्यक्षता में जहां संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई वही सभा के नए प्रधान पद के चुनाव भी कराए गए। सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में संदीप रुस्तगी को प्रधान चुना गया।
सभा के सचिव रितेश रुस्तगी ने बताया कि सभा के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामावतार रुस्तगी की देखरेख में कराए गए चुनाव में प्रधान पद के लिए संदीप रुस्तगी के नाम का प्रस्ताव सभा के उपप्रधान सुरेश रुस्तगी ने रखा जिसके लिए सभी ने एक सुर से अपनी सहमति प्रदान की। संदीप को अपनी कार्यकारकारिणी के गठन का अधिकार भी दिया गया जिसे वे आपसी सहमति से अगले 2-3 दिन में घोषित करेंगे। इससे पूर्व सभा का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। निर्वतमान प्रधान कुलदीप रुस्तगी ने अपने 3 वर्ष के कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
उधर, अपने चयन के पश्चात संदीप रुस्तगी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाज की तरक्की के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभा की कार्यकारिणी में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की बात की।
इस दाैरान रामनिवास रुस्तगी, अनिल रुस्तगी, मनोज रुस्तगी सँगवाड़ी, अजय रुस्तगी, दिवाकर रुस्तगी, राजेन्द्र रुस्तगी, गौरी शंकर रुस्तगी, दिनेश रुस्तगी, जितेंद्र रुस्तगी, सुनील रुस्तगी, संजय रुस्तगी, महेश रुस्तगी, हरिशंकर रुस्तगी, जयप्रकाश रुस्तगी, पंकज रुस्तगी, सचिन रुस्तगी, मनोज रुस्तगी मानका व राजकुमार रुस्तगी सहित रुस्तगी सभा के अन्य गण्यमान लोग मौजूद थे।