फोटो संख्या:71-शिव मंदिर परिसर डुलाना में स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगियों की स्वास्थ्य जांच क
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग नारनौल की मोबाइल टीम ने मंगलवार को शिव मंदिर परिसर डुलाना में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। टीम ने 63 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कर 34 मरीजों के एक्स-रे किए। टीम ने आठ संभावित टीबी मरीजों के बलगम के नमूने लेकर उन्हें निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया और जांच के लिए लैब भेजे।
शिविर में डॉ. ज्योत्सना एएमओ, जिला कार्यक्रम कॉर्डिनेटर रविंद्र सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम रैबारी, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, एएनएम रेणू कुमारी, सोनू, लक्ष्मी, रेडियोग्राफर सोहेल अहमद, राहुल फार्मेसी अधिकारी, योगेश नर्सिंग अधिकारी, बलवंत लैब तकनीशियन कीजांच में मुख्य रूप से बुजुर्ग, टीबी मरीजों के संपर्क में आए व्यक्ति, शुगर व बीपी के मरीज शामिल रहे।
मौके पर स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, रविंद्र सिंह, सुमन, सरपंच मुकेश देवी, पवन एसटीएस, आंगनबाड़ी वर्कर मिंटो, सरोज, बलवीर मौजूद रहे।