फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर...एक छत के नीचे सुनवाई होने से राहत

Wed, 19 Jun 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लघु सचिवालय में बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि शिविरों में आने वाली हर शिकायत पर अधिकारी तुरंत कार्यवाही शुरू करें। अगर उनके कार्यक्षेत्र से बाहर का मामला है तो उसे मुख्यालय पर भिजवाकर समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत पर अधिकारी अपने कमेंट लिखें ताकि पोर्टल पर उसे सही तरीके से चढ़ाया जा सके। कोई पॉलिसी से संबंधित मामला है तो उस मामले में मुख्यालय में भिजवाया जाएगा ताकि सरकार उसे पर फैसला ले सके। समाधान शिविर में आज 191 नागरिकों ने शिकायतें रखीं। इनमें से कइयों का मौके पर समाधान किया।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है। इस अवसर पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



पीपीपी का अलग कैंप लगाकर किया जा रहा समाधान

नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देश पर लग रहे समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। मंगलवार को समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा आईएएस ने परिवार पहचान पत्र के लिए डीसी कोर्ट में अलग से कैंप लगाकर मौके पर ही नागरिकों का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें