फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सत्य, सादगी और सेवा की राह दिखाने वाले महापुरुषों को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा में दोनों महापुरुषों को नमन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि और नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विधायक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक ओमप्रकाश यादव और चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्मठता के साथ देशसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएमसी रणबीर सिंह, ईओ जोगेंद्र सिंह कालिरमणा सहित नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें