फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ण व्यवस्था के विरोधी थे संत रविदास : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल की ओर से संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान शोभा यात्रा की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ट्रस्टी भीम सेन शर्मा ने बताया कि नई सराय स्थित रविदास मार्ग पर संत शिरोमणि रैदास जी की शोभा यात्रा निकाली गई। संगठन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि संत रविदास समाज में वर्ण व्यवस्था के विरोधी थे। सभी व्यक्ति प्रभु की संतान हैं, किसी की कोई जाति नहीं है। नर नारायण सेवा समिति से परमानंद दीवान ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास मानवता के सच्चे उपासक थे और उनका जीवन धर्म को समर्पित था। इस अवसर पर अधिवक्ता गोविंद शर्मा, परमानंद दीवान, दिनेश कौशिक, अरुण शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें