फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वेतन काटने पर निजी स्कूल के चालक व परिचालक हड़ताल पर

Sun, 25 Feb 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
धरने पर बैठे निजी स्कूल के चालक व परिचालक।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के एक निजी स्कूल के चालक व परिचालक अपनी मांगों को लेकर शनिवार को हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते स्कूल में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था चरामरा गई। चालक और परिचालकों का कहना था कि स्कूल प्रशासन उनका वेतन हमेशा काट कर देता है। इस बार जनवरी माह के वेतन में भी कटौती की गई है, जिस कारण चालक व परिचालकों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो सभी इस्तीफा दे देंगे। शहर के रेवाड़ी रोड पर एक निजी स्कूल सैकड़ाें की संख्या में चालक और परिचालक स्कूल बसों पर लगे हुए हैं। शनिवार सुबह चालक और परिचालक बच्चों को लेकर तो गए लेकिन स्कूल जाने के बाद सभी ने एकत्रित होकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए हड़ताल कर दी। चालक व परिचालकों ने रोष जताते हुए कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा हर बार उनका वेतन काट कर दिया जाता है, जबकि वह पूरा समय कार्य करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें