फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा ने भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पानीपत में किया सम्मान

Tue, 16 Jun 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय सैनी सभा के पदाधिकारियों ने पानीपत में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचकर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को सम्मानित किया। समाज के पदाधिकारियों ने समाज और संगठन के लिए उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी और महेंद्रगढ़ के जिलाध्यक्ष संजय सैनी सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने डॉ. अर्चना गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर पानीपत की मेयर कोमल सैनी को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें