फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सादुलपुर-गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 5 को रद्द रहेगी

Tue, 03 Sep 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सादुलपुर-हनुमानगढ़ व सादुलपुर-हिसार के मध्य कार्य चलने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसकी वजह से सादुलपुर-गोगामेड़ी ट्रेन रद्द रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण गाड़ी संख्या 04733/04734 सादुलपुर-गोगामेड़ी-सादुलपुर मेला स्पेशल रेलसेवा 5 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04821 जोधपुर-हरिद्वार रेलसेवा जो दिनांक पांच सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह सादुलपुर स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।
उन्होंने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा सिकंदराबाद मंडल पर काजीपेट-बल्लारशाह रेलखंड के मध्य वारंगल-काजीपेट-हसनपर्ती रोड स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए नॉन इंटर लॉकिंग ब्लॉक किया जा रहा है। इसकी वजह से गाड़ी संख्या 04717 हिसार-तिरूपति एक्सप्रेस रेलसेवा 21 व 28 सितंबर और पांच अक्तूबर को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04718 तिरूपति-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा 23 व 30 सितंबर और सात अक्तूबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें