फोटो नंबर- 03गांव मंढ़ाणा के विद्यालय में विजेता छात्राओं के साथ बीआरसी व स्टाफ सदस्य। स्रो
- फोटो : विश्वविद्यालय
नारनौल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढाणा में मुख्याध्यापक सुनील कुमार की अध्यक्षता में जल संरक्षण व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सचिन ने प्रथम, भूमिका ने द्वितीय व ईशानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हुए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के साथ साथ इसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। संवाद