फोटो संख्या:55- हकेवि में दंत जाँच शिविर का उद्घाटन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत- हक
- फोटो : विश्वविद्यालय
महेंद्रगढ। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में वीरवार से दो दिवसीय दंत जांच शिविर की शुरुआत हुई। पहले दिन हकेंवि के शिक्षकों, अधिकारियों सहित 76 लोगों ने जांच कराई। विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, यूथ रेडक्राॅस, भारत स्काउट एंड गाइड्स के सहयोग से विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य सेंटर में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में डाॅ. दिव्या जिंदल उपस्थित रहीं।कुलपति ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दांत आवश्यक है। डाॅ. दिव्या जिंदल ने दांतों की जांच की।स्वच्छता से संबंधित परामर्श दिया। संवाद