फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सचिन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की पीएचडी

विज्ञापन
फोटो 07 दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि ग्रहण करते सचिन भारद्वाज। ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। गांव कांवी के सचिन ने वर्ष 2026 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बायो-मेडिकल विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सचिन के पिता मनोज कुमार कृषि विभाग में चालक हैं। उन्होंने बताया कि सचिन की शैक्षिक यात्रा राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नारनौल से शुरू होकर दिल्ली यूनिवर्सिटी और इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी रेवाड़ी तक पहुंची। उन्होंने एमएससी के पहले ही साल में जेआरएफ और एसआरएफ पास कर ली थी। सचिन सफलता का श्रेय माता दीपक शर्मा, पिता मनोज कुमार व अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और दादी शारदा, दादा बाबूलाल सहित पूरे परिवार के आशीर्वाद को देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें