फोटो 4नीतेश कुमार यादव के सम्मान में आयोजित समारोह में उपस्थित महाविद्यालय स्टाफ सदस्य।स्रोत
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर के पूर्व विद्यार्थी नीतेश कुमार यादव की ओर से यूपीएससी में 847वां रैंक लाने पर महाविद्यालय परिसर में स्वागत समारोह हुआ। नीतेश ने सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। प्राचार्य डॉक्टर सुमन यादव ने नीतेश को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मौके पर डॉ. नरेश कुमार व डॉ. ममता शर्मा ने उनके मेहनत और हुनर की सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवशाली पल बताया। डॉ. सीपी यादव और डॉ. अजय यादव ने बधाई दी। संवाद