फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण चौकीदारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी की बैठक सोमवार को सतनाली खंड प्रधान होशियार सिंह की अध्यक्षता में बीडीपीओ कार्यालय सतनाली में हुई। बैठक के बाद खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी की अनुपस्थिति में एसईपीओ प्रवीण कुमार को अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा के जिला प्रधान सुरेश चंद नंगली व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के राज्य महासचिव मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि ग्रामीण चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, तब तक न्यूनतम वेतन रुपये 18 हजार रुपये लागू किया जाए, 65 वर्ष के सेवानिवृत्ति उम्र पर पेंशन देने, मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर सरकार को प्रत्येक चौकीदार को प्रदान करने, पंजीकरण राशि का बकाया जारी करने, वेतन हर माह की पहली तारीख को जारी करने, वर्दी, बैटरी का बकाया भुगतान करने व भत्ता बढ़ाने, हर पांच साल पश्चात साइकिल देने की मांग की गई। इस मौके पर खंड सचिव अनिल कुमार, पूर्व जिला सचिव सत्यवान, हवासिंह, राजेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, कश्मीर, नानू सिंह सहित अनेक ग्रामीण चौकीदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें