फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खंड स्तर पर बेस्ट आंगनवाड़ी वर्कर अवार्ड प्रतियोगिता में खेड़ी की संतोष रही प्रथम, आदलुपर की सुनीता द्वितीय व निर्मला रही तीसरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महिला एवं बाल विकास कार्यालय में खंड महेंद्रगढ़ की सभी सर्कल चयनित आंगनबाड़ी वर्करों के मध्य श्रेष्ठ कार्यकर्ता की लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीडीपीओ सरला यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता से आंगनबाड़ी वर्करों में मानसिकता व बुद्धि कौशल का विकास होता है। प्रतियोगिता में गांव खेड़ी से संतोष ने प्रथम, आदलपुर की सुनीता ने द्वितीय तथा निर्मला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पोषण, टीकाकरण, धात्री माता की देखभाल सहित अन्य विषयों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। सीडीपीओ सरला यादव ने बताया कि जो खंड स्तर पर विजेता रही कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद जिला स्तरीय विजेता कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। सरला यादव ने सभी विजेता वर्करों को सम्मानित करते हुए उनको बधाई दी। इस अवसर पर सर्कल की सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें