फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रन फॉर यूनिटी 31 अक्तूबर को, 1 नवंबर को निकाली जाएगी पदयात्रा

Tue, 28 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और योगदान को याद करने के लिए दो माह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी आयोजन सरदार 150 एकता मार्च को लेकर उपायुक्त ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी और 1 नवंबर को पदयात्रा की सफलता पर विचार किया गया।
विज्ञापन


डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान निबंध, वाद विवाद व व्याख्यान आदि का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार पोस्टर निर्माण बैनर निर्माण और अन्य प्रकार की गतिविधियां चलाई जाएंगी। अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान योग एवं स्वास्थ्य सत्र व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अमृत सरोवर और सामुदायिक क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियां चलाई जाएंगी। राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियों की सफाई अभियान चलेगा। स्वदेशी को अपनाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा। वहीं नशा मुक्त भारत अभियान की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पोर्टल पर अपना पंजीकरण व इन गतिविधियों से संबंधित सारी जानकारी अपलोड कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें