महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन व परमिट के आधार पर दिनभर हजारों लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने वाली यह बसें सुरक्षित वाहन पॉलिसी के लिए कितनी फिट हैं इसको लेकर जिम्मेदारों की ओर से कोई जांच नहीं की जा रही है। चलती बसों में चालक फोन पर व्यस्त दिखाई दिए तो कहीं चालक बिना वर्दी के दिखे। कई बसों में पड़ताल की गई तो ऊपर से पेंट करवा रखा है, लेकिन नीचे मुख्य पुर्जों में जंग लग गई है।
उन्हाणी के पास हुए सड़क हादसे में छह बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद आरटीए, पुलिस व शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूल वाहनों की जांच के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। वीरवार को जब अमर उजाला की ओर से राज्य परिवहन व परमिट पर चलने वाली समितियों की बसों की जांच की तो सुरक्षित वाहन पॉलिसी के नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। बसों में कहीं फायर सेफ्टी सिलिंडर पर तिथि ही दिखाई नहीं दे रही तो काफी में सिलिंडर ओवरडेट पाए गए। वहीं फर्स्ट एड बॉक्स के नाम पर दिए गए डब्बे कहीं टूल बॉक्स तो कहीं परिचालकों के बैग में मिले। साथ ही जब बसों की स्थिति की जांच की गई तो कई बसों को ऊपर से दोबारा पेंट कर चकाचक दिखाने का प्रयास किया गया है। जब इन बसों के नीचे के हिस्सों की जांच की गई तो पायदान से लेकर मुख्य पुर्जे जंग खाए मिले। पड़ताल के दौरान जब इन चालकों के बारे में जांच की गई तो चलती बसों में चालक फोन पर व्यस्त दिखाई दिए तो कहीं चालक ड्रेस ही नहीं पहने दिखे।
समय-समय पर उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार बसों की जांच की जाती है। जो बसें सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत फिट नहीं बैठती उनकी खामियां दूर कराई जाती हैं। चालक व परिचालकों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी उच्चाधिकारियों द्वारा दिए जाते हैं। परिचालकों को फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं जो जरूरत के समय उपयोग कर सकते हैं। नियमित रूप से जांच होती है छोटी-मोटी खामियों को शीघ्रता से ठीक किया जाता है।
वेदप्रकाश, अड्डा इंचार्ज महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:69- हरियाणा रोडवेज बस में मोबाइल फोन पर बात करते हए बस चलाता चालक --स्रोत--संवाद- फोटो : samvad