फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिक चुकी बस की नंबर प्लेट लगी बस पकड़ी

Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस व आरटीए की ओर से निजी स्कूल वाहनों की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वीरवार को सीआई महेंद्रगढ़ की टीम ने गांव खातोद की बणी से एक बस को बरामद किया। वह किसी अन्य बस के नंबर से चलाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी सतबीर निवासी खातोद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपनी ही पुरानी बेची हुई बस की नंबर प्लेट से इस बस को चलाने का खुलासा हुआ। वहीं जिस बस को चलाया जा रहा था उसके चेचिस नंबर से उसकी पड़ताल की गई तो वह आरपी एजुकेशनल ट्रस्ट करनाल के नाम से पंजीकृत पाई गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईआरवी पर तैनात एचसी सुनील, सिपाही राजेश व चालक विकास की टीम गश्त के दौरान खातोद बस स्टैंड पर मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक बस खातोद की बनी में खड़ी है। उसने अपनी पुरानी बेची हुई बस की नंबर प्लेट लगा रखी है। जांच में खुलासा हुआ कि इस बस पर नंबर प्लेट अलग है जो चेचिस नंबर से नहीं मिल रही है। पुलिस टीम ने सतबीर को मौके पर बुलाया और जांच के दौरान दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें