फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नप की बैठक में हंगामा, पार्षदों ने अधिकारियों पर निकाली भड़ास

विज्ञापन
फोटो नंबर-22नप हाउस की बैठक में आपस में बात करते उपप्रधान संजीव यादव व एक्सईएन सुंदरसिंह श्
विज्ञापन
नारनौल। शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने को लेकर बुधवार को नगर परिषद में सदन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद काफी नाराज नजर आए और इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकाली। पार्षदों का कहना था कि उनके वार्डों में न तो पूरे सफाई कर्मचारी हैं और न ही कूड़ा उठान के लिए टेंपो आते हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को लेकर अधिकारियों का कहना था कि उन्हें अक्सर प्रशासनिक कार्यों में भी सफाई कर्मचारी भेजने पड़ते हैं। इसके चलते कई वार्डों में सफाई कर्मचारी कम हो जाते हैं। वहीं, पार्षदों का कहना था कि नगर परिषद में नौ गांव शामिल हो जाने के बाद भी सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है।
15 नए वाहन और सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर बनी सहमति : नगर परिषद में कूड़ा उठान करने वाले टेंपो वार्डों में नहीं पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी वजह वाहनों की कमी और ज्यादातर टेंपो का खराब होना भी है। इसके चलते कूड़ा उठान भी समय पर नहीं हो रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कूड़ा उठान के लिए 15 नए वाहन खरीदे जाएंगे। सफाई कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए कौशल के तहत नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने की, जबकि नप के ईओ दीपक गोयल व एक्सईएन सुंदर सिंह श्योराण सहित सभी वार्डों के पार्षद व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें