फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में ग्रीवेंस मीटिंग में हंगामा: फरियादी ने दी सल्फास खाने की धमकी, मंत्री शर्मा ने पुलिस को दिए निर्देश

Sat, 22 Mar 2025 02:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

फरियादी का आरोप था कि फूड सप्लाई विभाग में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि अगर मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मैं सल्फास खाकर जान दे दूंगा।
विज्ञापन
जन शिकायत निवारण समिति (ग्रीवेंस) की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में आयोजित जन शिकायत निवारण समिति (ग्रीवेंस) की बैठक उस समय विवादों में घिर गई जब खटौटी गांव के एक व्यक्ति ने अपनी समस्या का समाधान न होने पर सल्फास खाने की धमकी दे दी। फरियादी का कहना था कि वह भाजपा कार्यकर्ता होने पर शर्म महसूस कर रहा है क्योंकि उसकी समस्या का समाधान वर्षों से नहीं हो रहा।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंत्री अरविंद शर्मा के सामने जब फरियादी ने अतिक्रमण का मामला उठाया तो उन्होंने मीडिया को वीडियो और फोटो लेने से मना कर दिया। मंत्री ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मीडिया को बाहर निकालो, जिसके बाद सभी पत्रकारों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और बाहर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


फरियादी का आरोप था कि अतिक्रमण के मामले का समाधान नहीं हुआ तो मैं सल्फास खाकर जान दे दूंगा। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन और मंत्री अरविंद शर्मा की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मीडिया कर्मियों ने इस घटना की निंदा करते हुए पारदर्शिता की मांग की और कहा कि जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें