फोटो संख्या:63- सतनाली में सूखा जोहड़--संवाद
- फोटो : फतेहगढ सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार।
महेंद्रगढ़। सिंचाई विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ और सतनाली क्षेत्र के पांच गांवों के दस जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने के लिए 3.42 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिल गई है। हाल ही में फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक में भी मंजूरी दी गई।
गांव गडानिया, बवाना, लावन, सतनाली व बुचौली के दस जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ा जाएगा। इन जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने के बाद भूजल स्तर में सुधार होने के साथ नहरों में भी टेल तक पानी पहुंच सकेगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया पिछले सप्ताह हुई हरियाणा फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक में जोहड़ों को नहरी नेटवर्क से जोड़ने की मंजूरी मिली है।
सांसद धर्मबीर सिंह के जन संवाद कार्यक्रमों और नवनिर्वाचित विधायक कंवर सिंह के धन्यवादी दौरों के दौरान कई ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव दिए थे। अब फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई है। बरसात के दिनों में इन गांवों से जो छोटी नहरें गुजरती थीं, उनमें पानी छोड़ने के कारण नहरें टूटकर खेतों में भर जाता था। अब अब इन जोहडों के जुड़ने से न सिर्फ खेतों में जलभराव से निजात मिलेगी, बल्कि भूजल रीचार्ज में भी मदद मिलेगी। अब छोटी नहरों में पानी भी लगातार चलाया जा सकेगा।
इंसेट
- इन गांवों के जोहड़ों को जोड़ा जाएगा नहर से
गांव गडानिया के तीन जोहड़ों को खेड़की नहर, बवाना के दो जोहड़ बवाना माइनर, लावन का एक जोहड़ लावन डिस्ट्रीब्यूटरी, सतनाली के तीन जोहड़ सतनाली डिस्ट्रीब्यूटरी एवं ढाणा माइनर और बुचौली का एक जोहड़ गांव की सीमा से गुजरने वाली बुचौली माइनर से जोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू करेगा।