फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 25739 किसानों के खाते में 335.55 करोड़ रुपये भेजे

Sun, 27 Apr 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सरसों खरीद शुरू होने के बाद अब तक जिले में करीब 985310.7 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। 958128.5 क्विंटल सरसों की खरीद और 850726.7 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं जिले में अब तक सरकारी भाव पर मंडी में सरसों बेचने वाले करीब 25739 किसानों के खाते में करीब 335.55 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं। वहीं अभी भी 12986 किसानों को करीब 167 करोड़ रुपये दिए जाने बाकी है। अब रविवार को अवकाश रहने पर सरसों की आवक और खरीद बंद रहेगी। हालांकि सरसों का उठान जारी रहेगा, ताकि एक दिन के अवकाश के बादअधिक आवक होने पर किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
सरसों की खरीद के लिए अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है, लेकिन खरीद शुरू होने के दिनों की तुलना में अंतिम दिनों में ही सबसे ज्यादा आवक देखने को मिल रही है। जिसका प्रमुख कारण है कि गत वर्ष अधिकतर किसानों को नमी की अधिक मात्रा के कारण सरसों बेचने के लिए मंडी में इंतजार करना पड़ा था। संभावना है कि आगामी दिनों में सरसों खरीद की अंतिम तिथि को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अंतिम तिथि बढ़ाने के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

इंसेट

लेबर चार्ज को लेकर किसान जागरूक
नारनौल स्थित नई अनाज मंडी में शुक्रवार को एक किसान ने एक व्यापारी द्वारा निर्धारित लेबर चार्ज से अधिक लिए जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी सचिव द्वारा व्यापारी का लाइसेंस 7 दिनों के लिए रद्द किया गया था। जिसके बाद किसानों में भी लेबर चार्ज को लेकर जागरूकता देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें