आरपीएस स्कूल में मंयक को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य।
महेंद्रगढ़। आरपीएस स्कूल का छात्र मयंक जल्द ही मुंबई में होने वाले कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के फाइनल राउंड में हॉट सीट पर नजर आएगा। मयंक ने केबीसी जूनियर के एक-एक कर सभी राउंड को भी पार कर यह उपलब्धि हासिल की है। आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, इंजीनियर मनीष राव, प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्र के फाइनल राउंड में भी विजयी रहने की शुभकामनाएं दी।
चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हर प्रकार के क्रियाकलापों का आयोजन होता है जिनमें बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनकी छुपी हुई प्रतिभाओं को भी तरासा जाता है। ग्रुप के सीईओ इंजीनियर मनीष राव व प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बताया कि मयंक केबीसी जूनियर के फाइनल में पहुंच गया है, अब जल्द ही वह केबीसी की हॉट सीट पर नजर आएगा। मयंक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता बबीता, पिता प्रदीप कुमार के साथ-साथ शिक्षिका सरला व अन्य गुरुजनों को दिया है। इस मौके पर उपप्राचार्य दिनेश कुमार, एकेडमिक डीन एलएन गौड़, पवन तिवारी, देवेंद्र पूनिया, जिले सिंह, अमित कुमार, ममता यादव, अनीता अहलावत, महेश शर्मा, सरला मौजूद रहे।