फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से खाटूश्याम तक बस सेवा शुरू करने की मांग

Fri, 27 Oct 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सतनाली से खाटूश्याम के लिए बस सेवा शुरू करने को लेकर सतनाली में नायब तहसीलदा को ज्ञापन सौंपते
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली से खाटूश्याम के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए क्षेत्रवासियों ने परिवहन मंत्री के नाम नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह को मांग पत्र सौंपा। सतनाली सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल ने बताया कि सतनाली से बुहाना, सिंघाणा होते हुए खाटूश्याम के लिए बस का संचालन के लिए मांग रखी गई है। श्रद्धालुओं में बस न चलने से रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि एक जून 2023 को सतनाली से खाटूश्याम के लिए जो बस चलाई गई थी, वो विभाग द्वारा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

इस बस को दोबारा से चालू किया जाए और इसके पुराने रूट में भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने मांग रखी की सतनाली से बुहाना, सिंघाणा होते हुए खाटूश्याम के लिए बस का संचालन किया जाए। हरियाणा राज्य परिवहन महाप्रंबधक नवीन शर्मा ने सतनाली का दौरा किया था। तब उन्होंने आश्वासन दिया था इस रूट के लिए हमने फाइल बनाकर चंडीगढ़ भेज दी है वहां से परमिशन मिलने के बाद यह फाइल जयपुर जायेगी तब इसका परमिट मिलने के पश्चात बस चल पायेंगी। उन्होंने कहा था जल्द ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान लखदातार ग्रुप के प्रधान प्रिंस वालिया, मुन्ना लाल, भुपेंद्र जागड़ा, दिग्विजय शेखावत, मुंशी सिंह, आसु मितल, अभिमन्यु राठौड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें