फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरपीएस की टीम समूह गान में प्रथम व रस्सा कसी में द्वितीय रही

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आरपीएस स्कूल नारनौल में सम्मान समारोह का आयोजन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीन जेपी यादव ने की। उन्होंने कहा कि लोक कला और खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हमें इनके संरक्षण और सम्वर्धन के लिए आगे आना चाहिए। संस्था के प्रधानाचार्य बाबूलाल यादव ने कहा कि आरपीएस नारनौल विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए सदैव वचनबद्ध है। इसी कड़ी में हरियाणा राज्य प्राथमिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूह गान में प्रथम व रस्सा कसी में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक को-ऑर्डिनेटर मीनाक्षी यादव ने बताया कि हरियाणा राज्य प्राथमिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अंबाला में किया गया। जिसमें आरपीएस नारनौल के विद्यार्थियों ने शतरंज, कैरम, योग, कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें