फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 100 मीटर दौड़ में गांव हमीदपुर की शर्मिला रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

एडीसी वैशाली सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आज के युग में हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। सरकार द्वारा महिलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में इतनी महिलाओं को देखकर उन्हें काफी खुशी हो रही है। महिलाओं को आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि गांव, खंड व जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है वहीं शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेता को 4100 रुपये, द्वितीय को 3100 व तृतीय को 2100 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली जाएगी। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी दलबीर सिंह, शिक्षा विभाग से डीपी व पीटीआई, सीडीपीओ सरला यादव व कृष्णा यादव, सहायक हेमंत कुमार, पोषण राज्य नोडल अधिकारी अनूप सिंह व सभी खंडों की सुपरवाइजर मौजूद रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में गांव हमीदपुर की शर्मिला प्रथम, मोहनपुर की धोली द्वितीय व मिर्जापुर की पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 300 मीटर दौड़ में गांव बुचोली की पूजा प्रथम, झगड़ोली की नीतू द्वितीय व नांगल की सुसभा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में माजरा कला की वर्षा प्रथम, ढाढोत की चंद्रावती द्वितीय व आसरावास की नचिता तृतीय स्थान पर रही। 5 किलोमीटर दौड़ में रघुनाथपुरा कि अंशु यादव प्रथम, मुकुंदपुरा की नीशु द्वितीय व नांगल चौधरी की प्रिया तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि मटका दौड़ में थनवास की मीना प्रथम, खातोदड़ा की प्रेम द्वितीय व मोहनपुर की रीना तृतीय स्थान पर रही। आलू चम्मच दौड़ में नांगल चौधरी की मीना प्रथम, नांगल चौधरी वार्ड नंबर 10 की अनीता द्वितीय व गांव मुकुंदपुरा की संजू तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें