महेंद्रगढ़। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर सोमवार को आरटीए, पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आरपीएस स्कूल में वाहनों की जांच की गई। सोमवार दोपहर को सदर थाना प्रभारी धर्मबीर के नेतृत्व में पुलिस, आरटीए और दमकल विभाग से उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने विभिन्न प्रकार की जांच की। इसके बाद 13 बसों में खामियां मिलने के बाद चालान किया गया। इसमें से 10 बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला और तीन का परमिट चालान किया गया।
उप दमकल अधिकारी विकास कुमार की ओर से वाहनों में फायर सेफ्टी सिलिंडर, स्कूल में फायर उपकरण और फायर एनओसी सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं की जांच की। इसमें से फायर एनओसी सहित अन्य प्रकार के दस्तावेज दुरुस्त मिले।
शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान