फोटो नंबर- 04रोटरी रसोई में जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित करती संतोष यादव। स्रोत-संस्था
नारनौल। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर सोमवार को पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने रोटरी रसोई पर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर सेवा की। क्लब प्रधान विनोद चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन 300 से 350 लोग रोटरी रसोई से मात्र 10 रुपये में अपना पेट भरते हैं। इस अवसर पर राजकुमार यादव एडवोकेट, विजय जिंदल, राजकुमार चौधरी, नवीन गुप्ता, विनय मित्तल, पवन यादव, मुकेश देवी, दिनेश सांखला, नरेश गोगिया व पवन गुप्ता सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। संवाद