फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी क्लब ने जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की नेकी की दीवार

Fri, 11 Oct 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09जरूरतमंद लोगों के लिए रखे गए सामान के साथ क्लब के सदस्य। स्त्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। रोटरी क्लब नारनाैल सिटी द्वारा हर वर्ष चलाई जाने वाली नेकी की दीवार का क्लब द्वारा वीरवार को शुभारंभ किया गया। क्लब की ओर से महावीर चौक स्थित रोटरी रसोई के बाहर नेकी की दीवार चलाई जाती है।
विज्ञापन

क्लब प्रधान विनोद चौधरी ने बताया कि कोई भी नागरिक कपडे़, जूते, बर्तन, खिलौने इत्यादि अपना ऐसा गैरजरूरी सामान जो उनके काम का नही है, उसको नेकी की दीवार पर जमा करवा सकता हैं। जहां से वह सामान अन्य जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन वितरित किया जाएगा। सामान जमा करवाने के लिए लोग इस प्रोजेक्ट के इंचार्ज विनय मित्तल, पवन यादव व नितिन अग्रवाल से संपर्क कर रोटरी रसोई पर जमा करवा सकते हैं। नेकी की दीवार के पहले दिन कई जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर अपनी जरूरत का सामान प्राप्त किया। इस अवसर पर विनोद चौधरी, राजकुमार यादव, प्रवीण संघी, डॉ. हितेश वर्मा, विजय जिंदल, नरेश गोगिया, नितिन अग्रवाल, विनय मित्तल, पवन यादव व नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें