फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से बहरोड़-अलवर तक बस शुरू, सुबह 5 बजे होगी रवाना

Fri, 11 Oct 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से वाया बहरोड़, अलवर तक बस सेवा शुरू की गई है। महेंद्रगढ़ के यात्रियों को अब कोई परेशानी का सामना न करना पड़ेगा। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से करीब दो हजार यात्री बहरोड़ व अलवर के लिए जाते थे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड इंचार्ज हवा सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ से अलवर के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 5 बजे बजे रवाना होगी, जो वाया नांगल सिरोही, जखराना खुर्द, सोडावास, बहराेड़ होते हुए शाम 4 बजे अलवर पहुंचेगी। शाम को यह बस अलवर में रात्री ठहराव करेंगी। अगले दिन यह बस सुबह 9 बजे अलवर से रवाना होगी जो इसी मार्ग से होते हुए दोपहर दो बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। इस बस के चलने से करीब दो हजार यात्रियों को अलवर व बहरोड जाने के लिए आसान होगी। पहले यात्रियों को महेंद्रगढ़ से नारनौल या रेवाड़ी के लिए रवाना होना पड़ता था। अब महेंद्रगढ़ से अलवर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इससे पहले भी दादरी व हिसार डिपो की दो बसे चल रही हैं। इसे मिलाकर तीन बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें