फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी क्लब रॉयल्स ने पार्क की सफाई की

Mon, 10 Nov 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2सुभाष पार्क में साफ सफाई करते रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स के सदस्य।स्रोत क्लब - फोटो : reasi news
विज्ञापन
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स ने रविवार को सुभाष पार्क में सफाई अभियान चला कर स्वच्छ नारनौल स्वस्थ नारनौल मिशन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन पवन कटारिया व रोटेरियन महेश सैनी की देखरेख में पदाधिकारी और सदस्यों ने पार्क की सफाई की। रोटरी क्लब के प्रधान दिनेश भार्गव ने बताया कि रोटरी क्लब का मतलब ही जनसेवा का पर्याय है। सुभाष पार्क नगर का मुख्य सार्वजनिक पार्क है, जहां प्रतिदिन सुबह-शाम सैकड़ों लोग घूमने आते हैं। आने वाले नागरिकों को कूड़ा इधर उधर ना डालकर कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। सचिव सत्यनारायण सैनी ने कहा कि क्लब द्वारा इस अभियान के अंतर्गत आने वाले समय में नगर के अन्य पार्कों, दार्शनिक व धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें