फोटो नंबर- 05रोटरी क्लब द्वारा लगाए गए वाटर कूलर का शुभांरभ करते सीटीएम मंजीत कुमार। स्रोत-
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय व बहरोड रोड स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर में एएनई इंडस्ट्रीज के सौजन्य से 2 वाटर कूलर और जिला रेडक्रॉस भवन में रोटरी क्लब नारनौल सिटी की ओर से एक वाटर कूलर लगवाया गया। कार्यालय में वाटर कूलर का शुभारंभ मुख्यअतिथि एसडीएम रमित सिंह यादव ने किया। वहीं जिला रेडक्रॉस भवन व मां बगलामुखी मंदिर में उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सीटीएम नारनौल मंजीत कुमार रहे।
इस अवसर पर विनोद चौधरी, एडवोकेट राजकुमार यादव, हितेन्द्र शर्मा, गोपाल मित्तल, नवीन गुप्ता, नरेश गोगिया, विजय जिंदल, विकास अग्रवाल, डॉ. राजसुनेश यादव, विनय मित्तल, पवन गुप्ता, संदीप नूनीवाला, पवन यादव आदि उपस्थित रहे।