फोटो 03 हेल्मेट व गुलाब का फूल देते पुलिस अधिकारी। संस्थ
नारनौल। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोटरी क्लब रॉयल्स ने प्रशासन का सहयोग करते हुए महावीर चौक पर दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में ट्रैफिक इंचार्ज नरेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान किए व सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट का प्रयोग न केवल कानूनी बाध्यता है बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। संवाद