नारनौल। सैनी महासभा हरियाणा की आमसभा की बैठक सोहना में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद झज्जर के चेयरमैन एवं महासभा के संरक्षक जिले सिंह सैनी ने की। आम सभा की इस बैठक में हरियाणा के सभी जिलों के मुख्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में महासभा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस चुनाव में कुंवर धर्मचंद सैनी को नया प्रदेशाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
बलजीत सैनी कुरुक्षेत्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चेतराम सैनी रेवाड़ी, प्रवीन सैनी चरखी दादरी, सतीश सैनी अंबाला, सीताराम सैनी फतेहाबाद, बीरभान देवी कैथल, डाॅ. दिनेश सैनी यमुनानगर, विजय कुमार रोहतक, रोहताश नारनौल, हरिराम हांसी को उपाध्यक्ष चुना गया।
रामफल सैनी झज्जर, देवेंद्र सैनी गोहाना, मास्टर देवी सिहं सैनी सोहना को महामंत्री चुना गया। रामभज सैनी पानीपत को प्रदेश प्रवक्ता चुना गया।
राजकुमार सैनी पंचकूला, दीपक सैनी उर्फ शशि सैनी कैथल, मुकेश सैनी जींद, चरन सिंह सैनी फरीदाबाद, राजकुमार सैनी भिवानी, कैलाश सैनी नारनौल को मंत्री चुना गया। टेकचंद सैनी फरीदाबाद को कोषाध्यक्ष चुना गया।
जगदीश राम कटारिया रोहतक को मुख्य सलाहकार, जयपाल सैनी पंचकूला, धर्मवीर सैनी रोहतक, साधुराम सैनी फरीदाबाद, चंद्रमान सैनी जींद, जीवन सैनी फरीदाबाद, ठाकुरदास सैनी अंबाला को सलाहकार चुना गया।
रणजीत नारनौल, जल सिंह मेवात, सुंदर जींद, कंवर सिंह झज्जर, विनोद रोहतक, सतबीर पानीपत, संतोष पलवल, रमेश सैनी झज्जर, देवीराम सैनी पलवल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।