फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोहित तंवर ने सोना, बंटी और संजय सैनी ने जीता कांस्य

Sun, 13 Jul 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13अकादमी पहुंचने पर ​खिलाड़ियों के साथ कोच व स्टाफ सदस्य। स्रोत-अकादमी
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10 वीं हरियाणा राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में एकलव्य अकादमी के शूटरों ने 3 पदक जीते।
विज्ञापन

अकादमी पहुंचने पर सभी शूटरों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता 1 जुलाई से 10 जुलाई तक दिल्ली की डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गई। इसमें अकादमी के शूटर रोहित तंवर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण, बंटी ने 50 मीटर फ्री पिस्टल इवेंट में कांस्य और संजय कुमार सैनी ने पैरा राइफल में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं गोकलचंद 5 वें स्थान पर रहे इनके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला शूटर खुशी, मनस्वी शर्मा, भारती व निशु ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के सचिव एडवोकेट सुरेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी शूटरों ने अपने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अनेक खिलाडी सितंबर में होने वाली प्री नेशनल प्रतियोगिता में भी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें